मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jun-2025 04:02 PM
By First Bihar
Accident News: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थित ओवरब्रिज पर एक अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गया है। यह ट्रक बालू से लदा हुआ था और पटना से छपरा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए।
इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर है। घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक ब्रिज की रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे गिरा, लेकिन सौभाग्य से पुल के नीचे खड़े लोग उसकी चपेट में नहीं आए। ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक भी मौजूद है, जहां अगर ट्रक गिरता तो एक बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन ट्रक दूसरी ओर बने पुल के पिलर से टकरा कर रुक गया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया।
वहीं, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक को चलती ट्रक में झपकी लग गई थी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। मौके पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक का बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है।