मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
14-Jan-2026 05:04 PM
By First Bihar
GAYAJEE: बिहार के गया जी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां एक रिसोर्ट में कई राउंड फायरिंग की गयी और वहां पथराव भी किया गया। जिससे रिसोर्ट में लगा शीशा टूट कर बिखर गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिसोर्ट के मालिक और स्थानीय लोगों के बीच जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। घटना गया जी के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित रिसोर्ट का है जहां बुधवार की दोपहर अचानक फायरिंग होने लगी और पत्थर भी फेंके जाने लगे। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर यह घटना हुई है।
बताया जाता है कि तीन दर्जन उपद्रवियों ने रिसोर्ट पर पथराव करने लगे और इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गयी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पथराव और फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। रिसोर्ट पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया जिससे शीशे टूट गये और वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल पुलिस रिसोर्ट के मालिक से पूछताछ कर रही है।