मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-Jan-2020 07:16 AM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : जिले में बेखौफ अपराधियों पर नकेल पाने में विफल रही पुलिस में नई ऊर्जा भरने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गुरुवार की देर रात मुजफ्फरपुर पहुंचे। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा वह बोचहां थाने भी गए।
दरअसल गुरुवार की सुबह ही अहियापुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से आक्रोशित लोगों ने अहियापुर में जमकर बवाल काटा था। इसके बाद दरभंगा से वापसी के क्रम में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे रात के वक्त अहियापुर पहुंचे। डीजीपी ने थानों में रनिंग रजिस्टर, स्टेशन डायरी आदि का मुआयना भी किया। अपराध की घटनाओं को लेकर पुलिस को नियंत्रण के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
डीजीपी के साथ मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयकांत, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, एएसपी अभियान और नगर डीएसपी राम नरेश पासवान के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजीपी ने थाने में आपराधिक वारदात के मामलों में रखे गए आरोपियों से पूछताछ भी की। आज रात के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे मुजफ्फरपुर से पटना के लिए रवाना हो गए।