मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
14-Jun-2025 09:53 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार ने दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास सभागार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हुई है, जो विभागीय मार्गदर्शिका के स्पष्ट उल्लंघन के तहत देखा जा रहा है।
दरअसल, विभाग द्वारा जारी पत्रांक-1393 दिनांक 7 अप्रैल 2022 के अनुसार, कल्याण विभाग द्वारा संचालित किसी भी छात्रावास परिसर में राजनीतिक परिचर्चा, सभा या सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, अंबेडकर छात्रावास परिसर में राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी। घटना के बाद दरभंगा के जिला पदाधिकारी द्वारा पत्रांक-321 दिनांक 15 मई 2025 को आलोक कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद कार्यवाही की प्रक्रिया आरंभ की।
समाज कल्याण विभाग ने बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम-17 के तहत आलोक कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया है। साथ ही, उन्हें नियम-9(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी किया गया। निलंबन अवधि के दौरान आलोक कुमार का कार्यस्थल (मुख्यालय) बदलकर जिला कल्याण कार्यालय कैमूर निर्धारित किया गया है। उन्हें वहां से नियमित रूप से विभागीय जांच से संबंधित समस्त पत्राचार और सहयोग करना होगा।