मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Jun-2020 07:19 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: भारत- चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई घटना के आक्रोश में बोधगया होटल एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। होटल मालिकों ने चीनी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बोधगया के होटलों में होटल मालिको ने 'चायनीज टूरिस्ट आर नॉट एलाउड' का नोटिस चिपका दिया है।
बोधगया होटल एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वे चायनीज पर्यटकों को ठहरने के लिए होटलों में रुम नहीं देगी। होटलों के बाहर 'चायनीज टूरिस्ट आर नॉट एलाउड' का नोटिस चिपका दिया गया है। एसोसिएशन के महासचिव सुदामा कुमार ने बताया कि हम चायनीज पर्यटक का विरोध कर रहे हैं। जो भी चानजीय पर्यटक यहां आएंगे हम उन्हें ठहरने के लिए होटल में रुम नहीं देंगे।
सुदामा कुमार ने बताया कि भारत-चीन सीमा पर चीन की हरकत से पूरा देश नाराज है, हमारा एसोसिएशन भी इसकी भर्त्सना करता है। उन्होनें कहा कि सभी जगह चायनीज सामान का विरोध हो रहा है। हमारा एसोसिएशन भी देशभक्ति की इसी भावना के साथ खड़ा है और हम किसी भी कीमत पर यहां आने वाले चायनीज पर्यटकों की मदद नहीं करेंगे। गौरतलब है कि बोधगया में हरवर्ष लाखो की संख्या में चीन, तिब्बत, अमेरिका,न्यूयार्क, फ्रांस,जर्मनी,जापान आदि कई देशों के विदेशी पर्यटक और बौद्ध भिक्षु यहां आते है।