ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / छठ के बावजूद आज जनता के दरबार में मुख्यमंत्री, सीएम नीतीश फरियादियों से...

छठ के बावजूद आज जनता के दरबार में मुख्यमंत्री, सीएम नीतीश फरियादियों से करेंगे मुलाकात

08-Nov-2021 07:52 AM

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गई है। आज नहाए खाए है। हर तरफ माहौल भक्तिमय हो गया है लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में कई अहम विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई करने वाले हैं। बिहार में सरकारी छुट्टियां कल से शुरू हो रही हैं इसलिए मुख्यमंत्री आज जनता दरबार कार्यक्रम को जारी रखेंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण वर्ग, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग, साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई करेंगे। देखना होगा कि छठ के माहौल में फरियादियों की संख्या क्या रहती है लेकिन मुख्यमंत्री के जनता दरबार में संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। 


आपको बता दें कि 5 साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत की तो इसके आयोजन में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाता है। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद स्थित परिसर में एक नए हॉल का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम फर्स्ट बिहार के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव उपलब्ध होगा।