ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / छात्र ने खुद को किडनैप बता पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी,...

छात्र ने खुद को किडनैप बता पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी, छोटी उम्र में शातिराना दिमाग से उड़ाया होश

11-Feb-2021 07:34 AM

PATNA : राजधानी पटना के एक छात्र ने छोटी सी उम्र में अपने शातिराना दिमाग से परिवार के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर डाला। जी हां, पटना के पॉलिटेक्निक छात्र के अपहरण की सूचना से पुलिस से घंटों हलकान रही वह अचानक से सड़क पर मिल गया. पटना के राजीव नगर इलाके के रहने वाले पॉलिटेक्निक छात्र सुमित कुमार पाठक ने अपने अपहरण की साजिश खुद रची. घर से निकलने के बाद अपने मोबाइल से ही अपहर्ताओं के नाम से फिरौती मांगी. 10 लाख की फिरौती मांगे जाने के बाद हड़कंप मच गया. परिवार से लेकर पुलिस तक परेशान हो उठी, लेकिन रात के वक्त सुमित सड़क पर टहलते हुए मिल गया.


दरअसल बुधवार की सुबह सुमित के पिता संतोष पाठक के व्हाट्सएप पर पर एक मैसेज आया जिसमें 10 लाख की फिरौती मांगी गई थी. उन्होंने उस मैसेज पर ध्यान नहीं दिया लेकिन सुमित ने वापस से फिरौती वाला मैसेज आपने बड़े भाई को भेजा. मैसेज में यह भी लिखा गया था कि किडनैपिंग की जानकारी पुलिस के पास मत भेजना. इस मैसेज के बाद परिवार में तत्काल किडनैपिंग और फिरौती की बात राजीव नगर थाने को सूचना दी. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई. दिन के तकरीबन 1 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पुलिस ने राजीव नगर, दीघा, पाटलिपुत्र इलाके में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले.  इसी बीच पुलिस ने उसे दीघा के पोलशन रोड की ओर जाते हुए देखा. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजीव उसे दीघा से ही बरामद कर लिया.


राजीव नगर थाना इंचार्ज निशांत कुमार के मुताबिक जिस वक्त सुमित को बरामद किया गया उसने शराब पी रखी थी. सुमित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम और पुलिस को बेवजह परेशान करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पैसों की जरूरत होने के चलते उसने अपहरण का पूरा मामला रचा. सुमित के पिता संतोष पाठक एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं. सुमित दो भाइयों में सबसे छोटा है वह गोपालगंज में पढ़ता है. सुमित के पिता मूल रूप से दरभंगा के दशक के रहने वाले हैं. अपने अपहरण की साजिश रचने के लिए सुमित ने ना केवल अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल हटा लिया बल्कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से फोटो तक रिमूव कर लिया था. आखिर सुमित के बरामदगी के बाद पटना पुलिस ने राहत की सांस ली.