मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Feb-2021 09:04 AM
BANKA : BJP नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर आशा कार्यकर्ता से लाखों रुपये की ठगी कर ली. जिसके बाद श्यामपुर डाका गांव की आशा कार्यकर्ता ने भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर सेविका पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 4.46 लाख ठगी करने का मामला दर्ज कराया है.
पीड़िता सुमन कुमारी ने भाजपा के जिला मंत्री सोनू सिंह समेत तीन लोगों पर ठगी का आरोप लगाया है. उन्होंने शंभूगंज थाने में लिखित आवेदन देकर बताया है कि काम के दौरान इन सभी से जान पहचान हुई थी. इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में सेविका के पद पर बहाली निकाली गई. तीनों ने नौकरी दिलाने के एवज में कई किस्त में 4.46 लाख रुपए ले लिए, लेकिन उसे नौकरी नहीम मिली.
जब आंगनबाड़ी केन्द्र पर बहाली की प्रकिया पूरी हो गई तो सुमन ने इन सभी से अपने पैसे मांगे. जिसके बाद भाजपा के जिला मंत्री सोनू सिंह ने दो किस्त में 30 हजार रुपए उसके ससुर के अकाउंट पर भेजा, लेकिन बाकि पैसे देने से इंकार कर दिया. कुछ दिन बाद सोनू और तीनों लोग किसी काम से उसके गांव पहुंचे तो सुमन ने उनसे अपने बकाया पैसे की मांग किया तो वे लोग मारपीट करने लगे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता सुमन ने शंभूगंज थाना में गढ़ी मोहनपुर निवासी सोनू सिंह पिता अमरनाथ सिंह, गौरई गांव के जगतराम यादव पिता छत्रधारी यादव, श्यामपुर डाका गांव के मो. तबरेज पिता स्व. मो. हैदर अली पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं भाजपा जिला मंत्री सोनू कुमार सहित तीनों ने उपने उपर लगाये गए आरोप को निराधार बताया है.