मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
09-Sep-2025 07:29 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने अब करवट ले ली है और अगले 24 घंटों में पटना सहित 25 जिलों में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा के पास बने चक्रवाती हवाओं और मानसून की सक्रिय द्रोणिका के कारण यह मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को पटना में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई है और हाजीपुर में सबसे ज्यादा 66.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आज 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इस मौसमी गतिविधि के कारण जलजमाव और बिजली गिरने की घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों से भी अनुरोध है कि वे खेतों में काम करने से बचें।
सोमवार को बिहार के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हाजीपुर में 66.4 मिमी बारिश के साथ सबसे ज्यादा वर्षा हुई, जबकि अररिया के रानीगंज में 55.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के कांटी में 52.6 मिमी और नालंदा के हिसुआ में 46.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना में 2.0 मिमी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजगीर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन अगले 24 घंटों में मौसम काफी बिगड़ सकता है।