ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार के 15+ जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग...

Bihar Weather: बिहार के 15+ जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया सावधान

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश-वज्रपात की चेतावनी। पटना सहित 19 जिलों में तापमान बढ़ा, जमुई में सबसे ज्यादा बारिश। 8 सितंबर से मौसम में बदलाव..

07-Sep-2025 07:40 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के लिए 17 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पटना सहित 19 जिलों में तापमान बढ़ा है, जहां राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, लेकिन 8 सितंबर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मानसून ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है, जिससे कई हिस्सों में भारी वर्षा संभव है। अररिया और किशनगंज में विशेष रूप से भारी बारिश का अलर्ट है।


बीते 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। जमुई के बरहट में सबसे अधिक 28.2 मिलीमीटर बारिश हुई। अन्य जगहों पर गयाजी के गुरूआ में 24.6 मिलीमीटर, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 22.8 मिलीमीटर, सिवान के नौतन में 20.4 मिलीमीटर, रोहतास के तिलौथू में 12.4 मिलीमीटर, सुपौल के छत्तरपुर में 10.6 मिलीमीटर, जहानाबाद के हुलासगंज में 8.6 मिलीमीटर, नालंदा के कटारी सराय में 2.4 मिलीमीटर, मोहनिया में 2.4 मिलीमीटर, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 2.2 मिलीमीटर, औरंगाबाद में दो मिलीमीटर और भभुआ में 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। सिवान, मोतिहारी, पटना, मुजफ्फरपुर और बांका में 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।


प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो पटना में अधिकतम 36.5 डिग्री सेल्सियस, गयाजी में 34.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर में 34.0 डिग्री सेल्सियस। 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जैसे जिलों में गरज और वज्रपात का खतरा है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को खेतों में काम करने से बचने को कहा गया है।