मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Jun-2020 03:07 PM
By Aryan Anand
PATNA : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए नामांकित सभी 9 उम्मीदवार निर्वाचित घोषित कर दिए गये हैं। सभी प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट सौंपा गया है। चुनाव में आज नाम वापसी के आखिरी दिन समय सीमा खत्म होने के साथ ही सभी 9 उम्मीदवार आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गये। विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है उनमें जेडीयू के तीन बीजेपी के दो आरजेडी के तीन और कांग्रेस के एक उम्मीदवार शामिल हैं।

जेडीयू ने विधान परिषद के लिए गुलाम गौस, भीष्म साहनी और डॉ कुमुद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं जबकि बीजेपी से संजय मयूख और सम्राट चौधरी को विजेता घोषित किया गया है। आरजेडी ने अपने कोटे से फारुख शेख, सुनील कुमार सिंह और रामबली सिंह को उम्मीदवार बनाया था जबकि कांग्रेस उम्मीदवार समीर सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था। सभी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। 9 सीटों के लिए कुल 9 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में थे लिहाजा सब का निर्विरोध निर्वाचन तय था।

विधान परिषद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 जून थी। 26 जून को नामांकन पत्र की जांच की गई थी। इस पूरे चुनाव में कांग्रेस से की उम्मीदवारी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। कांग्रेस ने पहले तारीक अनवर को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण तकनीकी वजहों से उनका नाम नामांकन से ठीक पहले कट गया। तारिक अनवर की जगह कांग्रेस ने बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह को मौका दिया लेकिन समीर सिंह के नामांकन पत्र में भी कई चीजों को लेकर जेडीयू की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई। हालांकि बाद में निर्वाचन आयोग में उनके नामांकन को सही पाया।







