ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Bihar Weather: आज बिहार के 18 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों...

Bihar Weather: आज बिहार के 18 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी जीना मुश्किल

Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना। पटना सहित कई जगहों पर उमस भरी गर्मी, 11-18 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान..

04-Sep-2025 07:38 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने फिर से करवट ले ली है और ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ-साथ गरज-चमक की चुनौती का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पटना सहित 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है।


साथ ही वज्रपात का खतरा भी मंडरा रहा है इसलिए खासकर किसानों और खुले में काम करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार, मानसून का प्रभाव अभी कमजोर है, जिससे अगले चार-पांच दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन 11 से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है जो किसानों के लिए राहत लेकर आ सकती है।


बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई, जिससे कुछ इलाकों को ठंडक मिली। नालंदा के थरथरी में सबसे ज्यादा 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि हाजीपुर में 33.8 मिमी, बेगूसराय के साहेबपुर कनाल में 33.4 मिमी और भभुआ में 32.6 मिमी रिकॉर्ड हुई। पटना के मसौढ़ी में 22.4 मिमी, आरा में 17.6 मिमी और पूर्णिया में 16.6 मिमी बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी। हालांकि, वाल्मीकि नगर और फारबिसगंज में तापमान 36.2 डिग्री तक पहुंच गया जो राज्य का सबसे ज्यादा रहा। पटना का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन उमस ने गर्मी को और असहज बना दिया।