भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
25-Apr-2025 07:37 PM
By First Bihar
Bihar News: जद यू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा है कि कल झंझारपुर स्थित पावन विदेश्वर स्थान की ऐतिहासिक धरती पर एक अद्वितीय क्षण साक्षात हुआ, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल जनसभा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’ जी, जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा जी, सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के हजारों नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मिथिलांचल सहित पूरे बिहार को ₹13,480 करोड़ की जनकल्याणकारी योजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी, जो क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
इस जनसभा को सफल बनाने में जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा की लगातार जनसंवाद, सशक्त संगठनात्मक तैयारी, स्पष्ट मार्गदर्शन तथा मिथिलांचल के विकास के प्रति उनकी प्रबल इच्छा शक्ति एवं गहरी प्रतिबद्धता विशेष रूप से सराहनीय रही।उनके कुशल नेतृत्व, अथक प्रयासों और संवेदनशील सोच के कारण यह जनसभा एक जनआंदोलन का रूप ले सकी, जिसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से उनका विशेष आभार प्रकट करता हूँ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मिथिलांचल पर विशेष ध्यान देने एवं झंझारपुर की पावन भूमि पर आगमन हेतु कोटिशः आभार। उनका यह दौरा हमारे क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व विकास की संभावनाओं को जन्म देगा। “यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, यह मिथिलांचल के नवयुग का शंखनाद है।”