मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Sep-2025 09:02 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 25 वर्षीय डॉ. आशुतोष कुमार चन्द्र ने देर रात अपने घर में बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। यह घटना शुक्रवार देर रात माड़ीपुर जैतपुर कॉलोनी में हुई।
डॉ. आशुतोष हाल ही में एक निजी अस्पताल में ड्यूटी में शामिल हुए थे, वह कल ड्यूटी के बाद घर लौटे। उन्होंने परिजनों के साथ रात का खाना खाया और अपने कमरे में चले गए, जहां वे पढ़ाई करते थे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां आशुतोष खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास एक बंदूक और कमरे में खून के छींटे बिखरे थे।
आशुतोष ने एमबीबीएस पूरा करने के बाद पीजी की पढ़ाई शुरू की थी। एएसपी टाउन सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार, वह तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
रिपोर्टर: मनोज कुमार