ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Bihar News: मोतिहारी में चोरों का आतंक, लाखों का चूना लगा फरार हुए...

Bihar News: मोतिहारी में चोरों का आतंक, लाखों का चूना लगा फरार हुए शातिर; वारदात CCTV में कैद

Bihar News: मोतिहारी के मेहसी में चोरों ने चंद्र प्रकाश ठाकुर के घर में घुसकर 8-10 लाख रुपये के गहने और नकदी चुराई। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा, चोर फरार, जांच जारी..

05-Sep-2025 08:45 AM

By First Bihar

Bihar News: मोतिहारी में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब नई घटना में मेहसी थाना क्षेत्र के सुलशाबाद में चोरों ने एक घर में घुसकर 8-10 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।


गुरुवार रात मेहसी के सुलशाबाद में चंद्र प्रकाश ठाकुर के घर में शातिर चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर घुसपैठ की। चोरों ने अलमारी तोड़कर गहने, जेवरात और घर में रखी नकदी चुरा ली। अनुमानित तौर पर 8-10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मोतिहारी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और चोर शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चंद्र प्रकाश ठाकुर ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।


मेहसी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: सोहराब आलम