ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, जसीडीह-झाझा रेलखंड पर ट्रैक में...

Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, जसीडीह-झाझा रेलखंड पर ट्रैक में थी गड़बड़ी, रेल कर्मचारियों की सतर्कता से बची सैकड़ों लोगों की जान

Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा टल गया है। रेलवे कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग के वक्त जसीडीह-झाझा रेलखंड पर ट्रैक में गड़बड़ी पाई। पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता से सैकड़ों लोगों की जान बच गई।

25-Feb-2025 09:39 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा टल गया है। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से सैकड़ों लोगों की जान बच गई है। पूर्वी रेलवे के जसीडीह-झाझा रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। रेलवे की सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने अप ट्रैक पर दो फिश प्लेटों को खुला पाया। जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता था। घटना लहाबन-टेलवा बाजार हाल्ट के बीच सोमवार देर रात करीब 1 बजे की है।


खबरों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों ने किलोमीटर संख्या 344/17-19 के पास ट्रैक में गड़बड़ी  देखी। ट्रैक पर एक फिश प्लेट पूरी तरह खुली हुई थी, जबकि दूसरी के नट-बोल्ट ढीले थे। बिना वक्त गंवाए रेलवे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी, जिससे समय रहते ट्रैक की मरम्मत की जा सके।


ट्रैक में गड़बड़ी की सूचना के बाद 13185 अप सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस को 45 मिनट तक रोका गया। इस दौरान रेलवे कर्मियों ने तेजी से ट्रैक की मरम्मती की और सुनिश्चित किया कि कोई तकनीकी दिक्कत न रहे। फिलहाल रेलवे इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। फिश प्लेट प्राकृतिक रूप से खुली थी या किसी ने जानबूझकर इसे खोला था, इसकी जांच की जा रही है।