मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
09-Mar-2026 04:56 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय सरौनी मुस्लिम टोला में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब गांव के लोगों ने एक शिक्षक और शिक्षिका के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक मो. इकबाल और शिक्षिका बीबी रूकसाना के बीच चल रहे कथित संबंध के कारण स्कूल का माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि दोनों के कारण विद्यालय में पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है और इसका गलत असर बच्चों पर पड़ रहा है।
दोनों को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर रविवार को भी गांव के लोग विद्यालय पहुंचे थे। उस समय भी ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को वहां से हटाने की मांग करते हुए काफी हंगामा किया था। लोगों का कहना था कि जब तक दोनों को इस स्कूल से नहीं हटाया जाएगा, तब तक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती रहेगी।
हालांकि उस दिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही। इसी कारण सोमवार सुबह एक बार फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और विद्यालय के गेट पर ताला लगा दिया।
विरोध में किया सड़क जाम
स्कूल में ताला लगाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। इससे वहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने सड़क जाम खत्म कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद खुला स्कूल
घटना के करीब दो घंटे बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) परमानंद पंडित भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।
बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद विद्यालय का ताला खुलवाया गया और फिर से पठन-पाठन शुरू कराया गया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोनों शिक्षक-शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से इस विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में पदस्थापित कर दिया जाएगा।