ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / बिहार में घूसखोरी का वीडियो वायरल: चंद रुपयों के लिए बेच दिया ईमान,...

बिहार में घूसखोरी का वीडियो वायरल: चंद रुपयों के लिए बेच दिया ईमान, बुजुर्ग महिला से रिश्वत लेते दिखा कचहरी सचिव

Bihar News: कटिहार के कुर्सेला में ग्राम कचहरी सचिव सुनील दास राय का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है. ग्राम कचहरी सचिव एक बुजुर्ग महिला से एक हजार रुपये रिश्वत लेते दिख रहा है.

30-Jan-2026 03:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला में सुशासन के दावों की धज्जियां उड़ाता एक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है। मामला कुर्सेला प्रखंड के मनरेगा कार्यालय परिसर का है, जहां ग्राम कचहरी के सचिव सुनील दास राय पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति एक बुजुर्ग और लाचार महिला से एक हजार की रिश्वत ले रहा है। वीडियो में महिला दो-दो सौ रुपये के पांच नोट थमा रही है और कथित सचिव साहब बड़ी शान से उन नोटों को जेब के हवाले कर रहे हैं।


यह वीडियो न केवल सिस्टम के मुंह पर तमाचा है, बल्कि यह भी बताता है कि कैसे सरकारी दफ्तरों में गरीबों का शोषण जारी है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करते, लेकिन तस्वीरों ने जनता के बीच गुस्से की लहर दौड़ा दी है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वीडियो सच है, तो यह 'सेवा' नहीं, 'लूट' है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागेगा? क्या इस वीडियो की निष्पक्ष जांच होगी या फाइलों में मामले को दफ्न कर दिया जाएगा?