आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल
25-Aug-2025 08:46 AM
By First Bihar
Bihar News: खगड़िया जिले के बेलदौर नगर पंचायत के लालगोल गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था उस समय सामने आई, जब 80 वर्षीय बुजुर्ग मोहन शर्मा को एंबुलेंस न मिलने पर उनके परिजनों को उन्हें खाट पर बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना पड़ा।
परिजनों ने बताया कि मोहन शर्मा घर में फर्श पर फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने 102 नंबर पर एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, लेकिन कर्मियों ने दो घंटे बाद पहुंचने की बात कही। दो घंटे बीतने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई और मोहन की हालत बिगड़ती गई। मजबूरन, उनके पुत्र और तीन अन्य लोगों ने खाट पर मोहन को कंधे पर उठाकर डेढ़ घंटे पैदल चलकर पीएचसी पहुंचाया।
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मोहन के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। लेकिन, पीएचसी में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण परिजनों को खाट पर ही मरीज को एक्स-रे और अन्य इलाज के लिए इधर-उधर ले जाना पड़ा।
इस घटना ने जिले के हेल्थ सिस्टम की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है और सरकार के दावों की पोल बुरी तरह खोल दी है। नाराज स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और त्वरित एंबुलेंस सुविधा की मांग की है।
रिपोर्टर: अनिश कुमार