भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
25-Jan-2026 12:37 PM
By DHEERAJ
Bihar News: जमुई जिले के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 36 पर एक ओवरलोड ट्रक रेलवे फाटक में फंस गया, जिससे रेलवे और सड़क यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना के कारण मोकामा–बाबाधाम एमयू लोकल ट्रेन को सिमुलतला स्टेशन के होम सिग्नल के पास लगभग आधे घंटे तक रोके रखना पड़ा।
ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे लाइन के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और फंसे ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को फाटक से हटाया गया, जिसके बाद रेलवे और सड़क यातायात को सामान्य किया जा सका।
लखीसराय निवासी यात्री नवनीत कुमार, जो बाबाधाम पूजा के लिए जा रहे थे, ने बताया कि ट्रेन करीब आधे घंटे तक होम सिग्नल पर खड़ी रही, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। वहीं झाझा निवासी उमेश कुमार, जो अपने बच्चों को इलाज के लिए देवघर ले जा रहे थे, उन्होंने बताया कि अचानक ट्रेन रुकने से उनकी यात्रा बाधित हो गई और समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया।
यात्रियों ने बताया कि बच्चों के साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे पुलिस और रेलकर्मियों की तत्परता से स्थिति पर काबू पाया गया और ट्रेन को रात करीब 9:22 बजे पुनः रवाना किया गया।