ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Bihar News: महाकाल धाम में मूर्तियां तोड़कर सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, स्थानीय लोगों...

Bihar News: महाकाल धाम में मूर्तियां तोड़कर सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, स्थानीय लोगों में आक्रोश..

Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी में महाकाल धाम मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया। पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश..

05-Sep-2025 09:13 AM

By First Bihar

Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में महाकाल धाम मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। जिसके बाद इस घटना से ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। बुधवार रात नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत अंतर्गत कमलपुर बांध पर स्थित महाकाल धाम मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पंचमुखी हनुमान जी, काल भैरव, और शनि भगवान की मूर्तियों को तोड़ दिया। गुरुवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे मंदिर के पुजारी बब्बन साह ने क्षतिग्रस्त मूर्तियों को देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया।


सूचना मिलते ही एसपी मनीष, एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार, अंचलाधिकारी सूरज कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, एसआई विश्वजीत कुमार और रणजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी मनीष ने कहा, “घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।”


जबकि महंथ राम प्रिय दास ने बताया कि ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर मंदिर और मूर्तियों का निर्माण कराया था। उन्होंने इस घटना को आस्था पर हमला बताया है। इस घटना की खबर से डफरपुर, कमलपुर, अब्बूपुर और छतौना गांवों में मायूसी और आक्रोश का माहौल है।


भाजपा कार्यकर्ता भी मंदिर परिसर पहुंचे और झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए पुलिस-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने घटनास्थल पर कैंप कर स्थिति को नियंत्रित किया है। पुलिस मूर्ति तोड़फोड़ के पीछे की साजिश की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्टर: हरेराम दास