मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
14-Jun-2025 03:14 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार खाली पड़े बोर्ड-आयोग-निगम को भर रही है. सत्ताधारी गठनबंधन के नेताओं को आयोग का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में नियुक्ति की जा रही है. हाल के दिनों में 100 से अधिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया गया है. 31 मई 2025 को मछुआरा आयोग का गठन किया गया था. लेकिन एक सदस्य ने राज्य मछुआरा आयोग का सदस्य बनने से इनकार कर दिया. इसके बाद सरकार ने उक्त जगह पर जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद की नियुक्ति की है. इस संबंध में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि 31 मई को राज्य मछुआरा आयोग का गठन किया गया था. जिसमें विद्या सागर सिंह निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था. नियुक्ति के बाद उन्होंने इस पद पर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की. लिहाजा विद्या सागर निषाद के स्थान पर अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य बनाया जाता है.
बता दें, अरविंद निषाद जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता हैं.इसके पहले ये अति पिछड़ा वर्ग के विशेष आयोग के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं. हालांकि 2024 में एनडीए की सरकार बनने के बाद आयोग को भंग कर दिया गया था. अब अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है.