मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Feb-2021 07:26 AM
SASARAM : बिहार में क्राइम अनकंट्रोल है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है.
ताजा मामला सासाराम के डेहरी नगर थाना इलाके के निल कोठी मोहल्ले की है, जहां मंगलवार की रात अपराधियों ने एक महिला दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद परिजनों ने प्रथम दृष्या में मेडिकल दुकान से जुड़े विवाद को कारण बताया है.
मृतक महिला दवा कारोबारी की पहचान निलकोठी निवासी सुदीप घोष की पत्नी मौसमी घोष के रुप में की गई है. बताया जाता हैकि मौसमी अपना मेडिकल स्टोर बंद करके घर जा रही थी. तभी घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृतघोषित कर दिया. मौसमी की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है.
मृतका के परिजनों का आरोप है कि दो माह पूर्व उनके पति पर भी रॉड से हमला कर दिया गया था, जिसकी लिखित शिकायत पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से की गई थी पर कोई उचित कार्रवाई की गई और अब महिला कारोबारी की हत्या कर दी गई. वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.