आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल
05-Apr-2023 10:13 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटों में 9 नए मामलों के साथ कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि हुई है. जिसके बाद राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 46 हो गई है.
बता दें बीते 24 घंटों में बिहार में कुल मिलाकर 47,208 कोरोना टेस्ट किए गए. इनमें से 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. जहां पटना में 7, सीतामढ़ी में 1 और पूर्वी चंपारण में 1 शामिल हैं. पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने सिविल सर्जन को सभी पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों और संबंधित उपकरणों को चालू हालत में रखने का निर्देश दिया है. डीएम ने कहा, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि नए कोविड-19 वैरिएंट , XBB1.16 के प्रसार के बारे में सतर्क रहना चाहिए. जिला प्रशासन की ओर से सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी तैयारियां कर ली गई.
XBB1.16 ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट है और जो तेजी से फैलता है. राज्य के 10 जिलों में 46 नए मरीज मिल चुके हैं. पटना में 24 घंटे के अंदर यहां 7 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद अब बाहर से आ रहे यात्रियों को मास्क लगाने को कहा जा रहा है. मास्क को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है. दूसरी तरफ हॉस्पिटल भी अब अलर्ट मोड में है.
पूरे देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने कोविड गाइडलाइन जारी किया है. इसके तहत अब सरकारी हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर और स्टाफ मास्क पहनेंगे. वहीं हॉस्पिटल आने वाले सभी मरीजों को भी मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जायेगा.