आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल
06-Apr-2023 12:34 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक महिला की बस में मौत हो गई. बताया जा रहा है महिला पीछे की सीट पर बैठी थी. आगे की सीट खाली होने पर वह आगे की ओर दौड़ी। लेकिन बीच में खंभे से टकरा गई. इससे उसका सिर फट गया. बस की फर्श पर ही तड़प-तड़प कर उसने दम तोड़ दिया.
घटना गुरुवार की सुबह औराई थाना के औराई चौक की है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. बस के भीतर मौजूद लोग बाहर निकलने लगे जिसे देख स्थानीय लोग की भीड़ मौके पर जुट गई. तेज चोट लगने की वजह से महिला के सिर से अधिक मात्रा में खून निकलने लगा. वही लोगों ने घटना की सूचना औराई थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद औराई पुलिस पहुंची और ने घटनास्थल की जांच की.
वही महिला के पास किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला. इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के मुताबिक कटरा के डुमरी से मुजफ्फरपुर के लिए बस निकली थी. उसी बस में महिला डुमरी में बैठी थी. बस में महिला पीछे बैठी थी. जब औराई चौक पर बस पहुंची तो कई यात्री बस से उतरने लगे. जिस वजह से बस की आगे की सीट खाली हुई. आगे की सीट खाली देखते हुए महिला बैठने के लिए तेजी से उठी. लेकिन भिड़ की वजह से वह अनियंत्रित हो गई. जिस वजह से बस के अंदर ही बने एक खंबे से टकरा गई और फर्श पर गिर गई. महिला के सिर से खून निकलने लगा. जिस वजह से तुरंत ही उसकी मौत हो गई. वही इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया.
इस पूरे मामले में औराई थानेदार रूपक कुमार का कहना है की कटरा इलाके की रहने वाली महिला बताई जा रही है. उसकी पहचान के लिए कटरा थाना से संपर्क किया गया है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा जा रहा है. पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.