ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / बिहार की बेटी मिसेज इंडिया लीगेसी के फिनाले में पहुंची, जाने कौन हैं...

बिहार की बेटी मिसेज इंडिया लीगेसी के फिनाले में पहुंची, जाने कौन हैं श्रेयसी..

07-May-2023 11:12 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार की बेटी  मिसेज श्रेयसी चंद्रा मिसेज इंडिया लीगेसी के फिनाले में पहुँच चुकी है. 23 मई को गुड़गांव में होने वाले डायडेम मिसेज इंडिया लीगेसी का फिनाले होने वाला है जिसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है. 


बता दें राजधानी पटना में मिसेज श्रेयसी का जन्म हुआ. उनका पालन-पोषण राजधानी में एक प्रोफेसरों के प्रगतिशील और प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था. और श्रेयसी के उनके पिता डॉ रमेश चंद्र सिन्हा एक विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक पूर्व प्रोफेसर और पटना यूनिवर्सिटी में दर्शनशास्त्र विभाग के हेड हैं.


पटना के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में श्रेयसी ने 10वीं तक पढ़ाई की है.  फिर उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए वो नई दिल्ली और पुणे जैसे शहरों में चली गई. उन्होंने अपनी मां को बहुत ही कम उम्र में ही खो दिया था. वही उनके पिता ने हमेशा उनको एक स्वतंत्र, आशावादी और आत्मनिर्भर महिला बनना सिखाया है. श्रेयसी ने बताया कि डायडेम मिसेज इंडिया लीगेसी की फाइनलिस्ट होने के बाद इसमें हिस्सा लेने के लिए मैं तैयारी हूं. 


साथ ही उन्होंने ने कहा कि मैं सभी लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस अवसर का मौका दिया है. इस अवार्ड को जीतने के लिए और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाने के लिए मुझे निश्चित रूप से ही सभी की शुभकामना और आशीर्वाद की जरूरत है.