मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Nov-2022 10:36 AM
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए एक नहीं बल्कि दो अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन के लिए 38 जिलों को राशि जारी कर दी है। इतना ही नहीं, 43 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को अब एकमुश्त वेतन भी दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी शुरू हो चुकी है।
शिक्षकों के वेतन के लिए जो राशि जारी की गई है वह 11 अरब 90 करोड़ 44 लाख 44 हजार 712 है। सरकारी शिक्षकों को उनके सितंबर की सैलरी मिलने वाली है। शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक असंगबा चुबा आओ ने 37 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से सामंजस्य स्थापित करते हुए राशि प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर सैलरी देने का निर्देश दिया है। हालांकि इसमें पूर्वी चंपारण को शामिल नहीं किया गया है।
विभाग के तरफ से साफ़ तौर पर ये बात कही गई है कि शिक्षकों की सैलरी जल्द से जल्द मिल जानी चाहिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला कार्यक्रम पदाधिकारी इसमें किसी तरह की अनियमितता करते पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।