ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / बिहार: लॉकडाउन में पूर्व मंत्री की गाड़ी का कटा चालान, अधिकारी ने कहा-...

बिहार: लॉकडाउन में पूर्व मंत्री की गाड़ी का कटा चालान, अधिकारी ने कहा- कोई स्पेशल नहीं है

18-May-2021 05:59 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए काफी सख्ती के साथ लॉकडाउन को लागू किया गया है. नई गाइडलाइन के आधार पर आम से लेकर ख़ास, हर किसी के ऊपर कार्रवाई की जा रही है. सड़क पर बेवजह घूमने वालों को पुलिस सबक सीखा रही है. लॉकडाउन में बिना किसी काम के रोड पर गाड़ी लेकर निकलने वालों से भी जुर्माना वसूला जा रहा है. पटना में पुलिस ने पूर्व मंत्री की गाड़ी का चालान काटा है.


मंगलवार को बिहार के पूर्व कृषि मंत्री प्रेम शंकर प्रसाद की गाड़ी का चालान काटा गया. पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर चेकिंग कर रही पटना पुलिस ने पूर्व मंत्री प्रेम शंकर प्रसाद की गाड़ी का 2 हजार रुपये का चालान काटा. बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री की गाड़ी को बिना ई-पास के सड़क पर चलते देख पटना पुलिस के जवानों ने उसे रोक दिया. पुलिस ने गाड़ी को रोककर 2000 का फाइन वसूला. 


इस मामले में जानकारी देते हुए पटना पुलिस के प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में चालान काटा गया है. पूर्व कृषि मंत्री प्रेम शंकर प्रसाद के स्टाफ ने 2000 रुपये जुर्माना के तौर पर जमा किया. ट्रैफिक मेजर ने यह चालान काटा है. अधिकारी ने चालान काटने के बाद कहा है कि आम हो या खास बेबजह सड़क पर निकलने वालों पर कानूनी तौर पर करवाई की जाएगी.


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 मई तक लॉकडाउन का एलान किया है. प्रशासन को इसे सख्ती के साथ लागू करने का निर्देश दिया गया है. सरकार का कहना है कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. रोड पर बेवजह घूमने वालों को कड़ा सबक सिखाया जायेगा. क्योंकि बिना ई-पास आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है.