मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-May-2021 10:06 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. लॉकडाउन के दौरान शादी समारोह में 20 लोगो को शामिल होने का इजाजत है लेकिन गया में एक रिस्पेशन पार्टी में सैकड़ों जुटे ही साथ ही बार बालाओं का ठुमका लगाया. लॉकडाउन के नियमो का उल्लंघन करने के आरोप में दूल्हा सहित परिवार के कई सदस्यों पर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.

दरअसल बताया जा रहा है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के रहनेवाले बैधनाथ यादव के बेटे का बीते रात रिस्पेशन पार्टी थी, जिसमें लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए सैकड़ो लोग पार्टी में जुटे थे. वही पार्टी के समाप्ति पर पूरे रात बार बालाओं का डांस चलते रहा. पार्टी में शामिल लोग बेखौफ होकर इस समारोह का हिस्सा बने थे.

इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाराडीहा गांव में बीते रात डांस प्रोग्राम हुआ है. इस तरह का आयोजन पर रोक है. इन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है इसलिए आयोजक यानी परिवार के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है. साथ ही सैकड़ो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है.

जिले के पुलिस कप्तान आदित्य कुमार ने वीडियो के बारे में बताया कि इसकी पड़ताल की जा रही है. साथ ही पुलिस की विशेष टीम को लगा दिया गया है. कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से न केवल पेश आया जाएगा, बल्कि उन्हें जेल भी भेजा जाएगा.