मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Jun-2025 01:15 PM
By Viveka Nand
Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. वहीं दो अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को कृषि विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. यह अगले आदेश तक खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव एवं जांच आयुक्त की अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. वहीं ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को स्थानांतरित कर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है. जबकि स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार को स्थानांतरित कर ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
वहीं दो आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया गया है. कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार में संयुक्त सचिव बनाया गया है. इन्हें भी विरमित कर दिया गया है. वहीं, राजस्व पर्षद के अपर सदस्य दया निधान पांडे को भी केंद्रीय प्रति नियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है. इन्हें इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है.