ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Bihar IAS Posting : बिहार की इस महिला IAS अधिकारी को मिली नई...

Bihar IAS Posting : बिहार की इस महिला IAS अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी, दिल्ली में संभालेंगी यह काम

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2002 बैच की IAS डॉ. प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें बिहार भवन, नई दिल्ली में स्थानिक आयुक्त कार्यालय में OSD का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

09-Mar-2026 02:52 PM

By First Bihar

Bihar IAS Posting : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।


जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2002 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा, जो वर्तमान में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में सचिव के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें एक और महत्वपूर्ण प्रभार दिया गया है।


अधिसूचना में कहा गया है कि डॉ. वर्मा को अगले आदेश तक स्थानिक आयुक्त के कार्यालय, बिहार भवन, नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन अपने वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त रूप से करेंगी।


बताया गया है कि डॉ. प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा के पास पहले से ही बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी, पटना में उप मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश बिहार राज्यपाल के आदेश से जारी किया गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।