ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन के अवैध खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, भू-माफिया...

Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन के अवैध खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, भू-माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और भू-माफिया व भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए सख्ती बरतने का आदेश दिया। सरकारी भूमि की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

19-Dec-2025 03:23 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी आयुक्त, जिलाधिकारी (डीएम), एसडीओ और सीओ को पत्र लिखकर भू-माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने और सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।


सरकारी भूमि का अवैध कब्जा राज्य में आम समस्या बन चुकी है। कई मामलों में सरकारी सेवकों की मिलीभगत से जमीन का निजी व्यक्तियों के पक्ष में दाखिल-खरिज और जमाबंदी की गई है। इसके परिणामस्वरूप भूमि का अनियमित और अनैतिक हस्तांतरण किया गया।


मुख्य सचिव के पत्र में बताया गया है कि राज्य में कई मामले सामने आए हैं जिनमें सरकारी भूमि जैसे गैर मजरूआ खास, गैर मजरूआ आम, सिलिंग की अधिशेष भूमि और बिहार विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति वासभूमि के तहत आवंटित भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और निजी व्यक्तियों को हस्तांतरण किया गया।


सरकार ने इन मामलों की समीक्षा के बाद निर्णय लिया है कि ऐसे अवैध भू-हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही, इसमें संलिप्त कर्मियों को कठोर दंड दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने आदेश में अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने और अवैध कब्जे को रोकने के निर्देश भी दिए हैं।