ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Bihar News: बिहार के भ्रष्ट 'एक्साइज इंस्पेक्टर' को कोर्ट ने सुनाई सजा, रिश्वत...

Bihar News: बिहार के भ्रष्ट 'एक्साइज इंस्पेक्टर' को कोर्ट ने सुनाई सजा, रिश्वत लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार

पटना की विशेष निगरानी अदालत ने बिहार शरीफ के पूर्व उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाते हुए एक वर्ष सश्रम कारावास और ₹5000 जुर्माने की सजा सुनाई है।

26-May-2025 07:00 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के भ्रष्ट एक्साइज इंस्पेक्टर को कोर्ट ने सजा सुनाई है. पटना की विशेष निगरानी अदालत ने उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के केस में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. निगरानी ब्यूरो ने 2 नवंबर 2007 को उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया को ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. इसके अलावे उनके किराए के मकान से 3 लाख 29 हजार रुपए मिले थे.

दरअसल, बिहार शरीफ के राजीव रंजन ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरकारी दुकान शराब की दुकान को चलाने के लिए ₹5000 की रिश्वत ले रहे थे. इसके बाद निगरानी ने उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आज निगरानी की विशेष अदालत ने बिहार शरीफ के तत्कालीन उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को निगरानी थाना कांड संख्या 122/07  में 1 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹5000 का दंड लगाया है.

वहीं, दूसरी धारा में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹5000 का अर्थ दंड लगाया गया है.जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर एक महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास होगी. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी. बता दें, 2025 में अब 10 ट्रैप केस में कोर्ट ने सजा सुनाई है.