मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-May-2023 04:33 PM
By MANOJ KUMAR
AURNGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले से खबर आ रही है जहां जिले के बीजेपी सांसद सुशील सिंह पर पिस्टल भिड़ा दिया. और हथियार तानकर कहा, हमारा पीछा न करो नहीं तो मार देंगे गोली. सांसद ने नेशनल हाइवे-19 पर नौ किमी तक पीछा किया. सड़क पर बाइक गिरने के बाद सांसद के अंगरक्षकों ने 8 और 9 किलोमीटर तक पीछाकर पकड़ा.
मिली जानकारी के अनुसार बदमाश एक महिला का चेन छीन कर भाग रहे थे. इसी बीच बदमाशों ने अचानक औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुशील सिंह को पिस्टल तान दी. जिसके बाद सुरक्षा गार्ड से लेकर समर्थक तक हैरान और परेशान हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद अपने काफिले के साथ कहीं जा रहे थे उसी दौरान अपराधी महिला का चेन छीन कर भाग रहा था. वही अपराधियों को लगा के बीजेपी सांसद पीछा कर रहे है जिसके बाद बदमाशों ने पिस्टलतान दी और कहा कि अगर पीछा करोगे तो गोली मार देंगे. जिसके बाद सांसद के सुरक्षा गार्डो ने गाड़ी से उतरने लगा इसे देखकर अपराधी भागने लगे. 3 अपराधियों को सांसद के सुरक्षा गार्डों ने NH19 पर लगभग 8 से 9 किलोमीटर तक पीछा किया.
स्थानीय सांसद सुशील सिंह ने कहा कि जिसकी उम्मीद नहीं थी आज वैसा बिहार हमें दिख रहा है कल्पना भी नहीं कर सकते हैं जिस तरह से अपराधियों ने हिम्मत की है इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहेंगे अपराधी जब चाहे जहां चाहे किसी को भी टारगेट कर ले, लेकिन गूंगी बहरी सरकार से वहां पर हाथ धरे बैठी रह जाएगी. दावा बहुत बड़ी कर देती है काम कितना होता है इसका तो भगवान ही मालिक है.