मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Feb-2025 11:26 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Banka News: एक कहावत है कि प्यार अंधा होता है...जिसे चरितार्थ किया है बिहार के बांका में रहने वाले एक व्यक्ति ने। बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में पांच बच्चों के पिता का मुस्की नाम की महिला पर दिल आ गया तो उसने उसने शादी कर ली। हैरानी की बात ये है कि शख्स ने पहले भी दो शादी की है। अब उसने मुस्की नाम की महिला से तीसरी शादी कर ली है।
पांच बच्चों के पिता की तीसरी शादी की यह पूरी कहानी शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलारी ग्राम निवासी मोती ठाकुर की है। मोती ठाकुर की पहली शादी चुटिया गांव की रहने वाली सरिता देवी से हुई थी। इस शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ था। इसके बाद मोती ठाकुर ने मैनमा लवटोलिया ग्राम निवासी गनौरी ठाकुर की पुत्री पुतुल देवी से दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद दूसरी पत्नी से दो बेटा और दो बेटियां हुईं।
दूसरी शादी कर लेने के बाद पहली पत्नी मोती ठाकुर को छोड़कर कहीं चली गई। इसी बीच मोती ठाकुर को प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि पांच बच्चों के रहते उसा दिल मोढ़िया गांव की मुस्की देवी पर आ गया। हद तो देखिए मोती ने उससे तीसरी शादी कर ली और उसे घर भी ले आया। जिसके बाद बवाल मच गया। दूसरी पत्नी पुतुल देवी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद दूसरी पत्नी शंभूगंज थाना पहुंच गई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पति पर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।