मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
18-Oct-2025 10:20 AM
By First Bihar
Bihar News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इसी क्रम में थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में पुलिस ने एक बड़े वित्तीय मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर थावे थानाध्यक्ष और FST ने छापेमारी की, जिसमें एक व्यक्ति के घर से लगभग 1 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए।
दरअसल, छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई बैंक पासबुक भी जप्त की हैं और कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल बरामद नकद राशि की पूरी गिनती नहीं की गई है। पुलिस का मानना है कि यह रकम चुनाव से पहले किसी विशेष स्थान पर ले जाई जा रही थी, और जांच की जा रही है कि इसका स्रोत कहां से आया और इसे कहां ले जाया जाना था।
पुलिस मुख्यालय ने इस पूरे मामले पर निगरानी शुरू कर दी है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। थावे पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पहचान और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
अधिकारियों का कहना है कि, यह कार्रवाई चुनाव की निष्पक्षता और वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि बरामद राशि का उपयोग किस प्रकार से चुनावी गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। इस मामले की जांच अभी जारी है और आगामी दिनों में पुलिस अधिक विवरण और गिरफ्तारी के संबंध में अपडेट जारी करेगी।