ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / विधानसभा उपचुनाव में JDU-RJD के बीच कड़ी टक्कर, देखिये कौन आगे-कौन पीछे LIVE...

विधानसभा उपचुनाव में JDU-RJD के बीच कड़ी टक्कर, देखिये कौन आगे-कौन पीछे LIVE

02-Nov-2021 10:24 AM

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. दोनों सीटों पर कम अंतर से दोनों पार्टियां आगे-पीछे हो रही है. वहीं, महागठबंधन तोड़कर अकेले लड़ी कांग्रेस लड़ाई से बाहर दिख रही है.  



  • छठे राउंड के 34 हजार 932 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है. 6ठें राउंड में जदयू के अमन भूषण हजारी को 14648 वोट मिले हैं. वहीं, राजद के गणेश भारती को 14069 वोट मिले हैं. कांग्रेस को 1150 मत तो वहीं लोजपा (रामविलास) को 1703 वोट मिले हैं.
  • पांचवे राउंड की काउंटिंग के बाद कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू के अमन भूषण हजारी 426 वोट से आगे हो गए हैं. उन्हें 12230 वोट मिले हैं. जबकि राजद के गणेश भारती दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. उन्हें अबतक 11804 वोट मिले हैं.
  • कुशेश्वरस्थान में चौथे राउंड तक RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 9696 वोट मिले हैं. JDU उम्‍मीदवार अमन हाजरी को 9331 वोट मिले हैं.
  • कुशेश्वरस्थान में तीसरे राउंड तक RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 7523 वोट मिले हैं. JDU उम्‍मीदवार अमन हाजरी को 6853 वोट मिले हैं.  


इधर तारापुर में पहले राउंड की गिनती में जेडीयू कैंडिडेट राजीव कुमार सिंह आगे चल रहे थे लेकिन दूसरे राउंड के बाद से RJD के अरुण साह आगे हो गए है. 

  • तारापुर विधानसभा सीट की तीसरे राउंड की मतगणना में राजद प्रत्‍याशी अरुण साह 2001 वोटों से आगे चल रहे हैं. राजद कैंडिडेट अरुण साह को 4301 तो जेडीयू के राजीव कुमार सिंह को 2300 वोट मिले हैं. 
  • तारापुर में दूसरे राउंड में RJD ने 917 वोटों से आगे हो गई है. 
  • तारापुर में पहले राउंड में RJD के अरुण साह को 2977 और JDU के राजीव कुमार सिंह को 3201 वोट मिले हैं. जेडीयू उम्‍मीदवार राजद उम्‍मीदवार से 224 वोटों से आगे चल रहे हैं.