बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
30-Mar-2025 11:54 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार से बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है दरअसल, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में बैंक ब्याज से जुड़ी धांधली मामले की जांच को लेकर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सदस्यों के सामने बैंक अधिकारी 36 विभागों का बैंक स्टेटमेंट लेकर पहुंचे थे। विवि सूत्रों के अनुसार, जांच कमेटी के समक्ष बैंक प्रशासन ने ब्याज को लेकर हुई गड़बड़ी स्वीकार की है। इसके साथ ही लिखित माफीनामा देते हुए विवि को 12.36 लाख ब्याज की राशि लौटा दी गई है।
वहीं, विश्वविद्यलय के सदस्यों ने कहा है कि दो साल में ब्याज का पैनल इंटरेस्ट बैंक को देना होगा। इस मामले में कमेटी जल्द ही कुलपति प्रो. जवाहर लाल को अनुशंसा के साथ रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही भैरवा तालाब मामले को लेकर जांच कमेटी के सदस्य निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। स्थल पर पहुंचे जांच कमेटी सदस्यों ने बताया कि आशंका जताई गयी है कि वहां गलत तरीके से विवि को अंधेरे में रखकर मछली पालन कर मोटी रकम कमाई की जा रही है। उन लोगों ने भैरवा तालाब के निरीक्षण के दौरान देखा कि पानी में मछली का जाल लगा हुआ है।
आगे बताया कि भागलपुर नगर निगम और टीएनबी यूनिवर्सिटी के बीच हुए करार की समीक्षा होगी। निगम को पत्र लिखा जाएगा और पिछले आठ सालों में प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये की दर से राजस्व विश्वविद्याल को उपलब्ध कराए। ऐसा नहीं किए जाने पर विवि प्रशासन की ओर से कड़ी करवाई किया जायेगा। वहीं चार कॉलेजों के मुद्दे पर भी सदस्यों ने बैठक की। इसमें बारी-बारी चारों कॉलेजों में स्थल निरीक्षण सदस्यों द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया।