मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Oct-2025 08:04 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा में चुनाव-प्रचार के दौरान विधायक भरत बिंद को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक युवक ने बीच गांव में रोक कर उनसे सवालों की झड़ी लगा दी। बीजेपी विधायक से भरत बिंद से 5 साल का हिसाब मांगा। पूछा कि आप कितने बार हमारे गांव में आए हैं।
बताया जाता है कि बीजेपी विधायक भरत बिंद अपने समर्थकों के साथ गांव का भ्रमण कर रहे थे, तभी एक युवक सामने आकर बोलने लगा कि जब आप चुनाव जीते थे, तब पांच साल कहां थे? जो आज गांव में आए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों समर्थक विधायक के साथ मौजूद हैं, लेकिन युवक लगातार सवाल पूछता जा रहा है और भरत बिंद को आगे बढ़ने से रोक देता है। युवक ने अपना नाम रमाशंकर बिंद बताया कहा कि मेरे पिता का नाम श्यामसुंदर बिंद है। वह भरत बिंद से हिसाब मांगते हुए कहता है कि हम लोगों की समस्या सुनने के लिए आप कितनी बार आए हैं?
विधायक भरत बिंद ने जवाब में कहा कि वह इस गांव में कम से कम दस बार आ चुके हैं, लेकिन भीड़ ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए एकजुट होकर कहा कि उन्होंने उन्हें कभी गांव में नहीं देखा। मौके पर माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भरत बिंद हाथ से इशारा करके वीडियो बंद करने के लिए कहते हैं, लेकिन युवक वीडियो बंद नहीं करता और अपनी बात पर अड़ा रहता है। इसके बाद वीडियो अचानक खत्म हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने विधायक के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में नाराजगी साफ झलक रही है। इस विधानसभा चुनाव में यह विरोध भरत बिंद के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना मतदाताओं में बढ़ती जवाबदेही की भावना को भी दिखाती है,जहां जनता अब सवाल पूछने से नहीं हिचकती।