मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jan-2026 03:53 PM
By First Bihar
बेतिया (पश्चिम चंपारण): बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र से एक अनोखा शराब तस्करी मामला सामने आया है, जहां शराब की खेप को घोड़े के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा था। यह तरीका न केवल अनोखा था, बल्कि पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला साबित हुआ।
सोमवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दियारा इलाके से एक धंधेबाज घोड़े पर शराब लादकर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डबरिया क्षेत्र के मकरी टोला में घेराबंदी कर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घोड़े पर लदी 28.44 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से घोड़े पर सवार ब्रह्म टोला, दक्षिण तेल्हुआ निवासी रंगलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
इस अनोखी कार्रवाई की खबर फैलते ही थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग घोड़े को देखने पहुंचे और चर्चा करने लगे। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण दिखाते हुए घोड़े की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। फिलहाल घोड़े के लिए थाना परिसर में चारा-पानी की व्यवस्था की गई है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट