मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Nov-2021 06:48 AM
PATNA : बिहार के लिए एक अच्छी खबर है। बाढ़ एनटीपीसी की एक यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया है। एनटीपीसी बाढ़ थर्मल पावर स्टेशन के स्टेशन की पहली यूनिट से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो गया है। 607 मेगावाट की इस इकाई से जो बिजली निकलेगी उसमें से बिहार को 401 मेगावाट बिजली मिलेगी। इतना ही नहीं बाढ़ एनटीपीसी के स्टेज 2 की 1380 मेगावाट की दो यूनिटों से बिहार को 1198 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी।
बाढ़ एनटीपीसी में स्टेज वन की पहली यूनिट ने बीते 30 अक्टूबर से काम करना शुरू किया था और गुरुवार की रात 12 बजे से इस यूनिट के जरिए कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो गया। निर्धारित कोटे के मुताबिक बिहार को यूनिट से 401 मेगावाट बिजली मिलने लगी है। बाढ़ में 660 मेगावाट की दो और यूनिट बन रही है। एक साल के अंदर इन यूनिट्स के जरिए भी बिजली का प्रोडक्शन शुरू करने का लक्ष्य है। इन यूनिट्स के जरिये भी बिहार को बिजली मिलेगी। 660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से 60 फ़ीसदी बिजली बिहार को जबकि बाकी झारखंड, उड़ीसा और सिक्किम जैसे राज्यों को मिलेगी।
मौजूदा वक्त में एनटीपीसी के पूर्वी क्षेत्र एक के अंतर्गत बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 8 परियोजनाओं में से 7 परियोजनाओं की 9960 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता है जबकि 4490 मेगा वार्ड से भी अधिक परियोजनाएं इस वक्त अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। बाढ़ थर्मल पावर परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1320 से बढ़ाकर 1980 मेगावाट कर दी गई है। बिहार को 401 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने से राहत मिलेगी। फिलहाल बिहार को एनटीपीसी से 4575 मेगावाट बिजली आवंटित हो रही है।