ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / औरंगाबाद में ट्रेन की छत पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज...

औरंगाबाद में ट्रेन की छत पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

05-Nov-2022 10:05 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां सदर प्रखंड के फेसर स्टेशन पर एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। इसके बाद वहां आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलते रहा। मामला उस वक्त का है जब वहां धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। ट्रेन रुकने के बाद युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। वह ट्रेन के ऊपर गुजर रही इलेक्ट्रिक वायर को बार बार छूने की कोशिश कर रहा था।




युवक की इस हरकत को देखकर लोग शोर मचाकार उसका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। विक्षिप्त ट्रेन की छत पर जो हरकत कर रहा था कि प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के कलेजे मुंह को आ रहे थे। काफी मशक्कत के बाद विक्षिप्त को ट्रेन की छत से किसी तरह उतारा गया। तब जाकर ट्रेन फेसर स्टेशन से खुली और लोगों ने राहत की सांस ली।




बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग आधे घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी रही। विक्षिप्त की इस हरकत की किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बहरहाल यह वीडियो कब की है यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन यह वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है।