मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Feb-2021 09:50 AM
MUZAFFARPUR : एक युवक ने पहली पत्नी के बावजूद दूसरी शादी रचा ली. दूसरी पत्नी को लेकर जब वह ननिहाल पहुंचा तो पहली पत्नी ने मायके वालों के सहयोग से उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
पूरा मामला मोतीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 की है. इस मामले को लेकर थाना परिसर में मंगलवार की देर शाम तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला. फिलहाल पुलिस ने युवक को हाजत में बंद कर दिया है. युवक आर्मी का जवान बताया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक देवरिया का रहने वाला है और वह मोतीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में अपने ननिहाल में रहता था. ननिहाल में ही प्रेम प्रसंग में एक युवती से उसने मंदिर में शादी रचा ली थी और दोनों ननिहाल में ही रहते थे. शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी आर्मी में नौकरी लग गई और वह पत्नी को मायके में छोड़कर ट्रेनिंग करने चला गया. इस बीच उसने नालंदा की एक लड़की से परिजनों की सहमति से दूसरी शादी रचा ली.
दूसरी पत्नी से एक छोटा बच्चा भी हुआ. पहली पत्नी को शादी की बात तब लगी जब युवक दूसरी पत्नी को लेकर ननिहाल मोतीपुर पहुंचा. इसके बाद पहली पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर ननिहाल में युवक को पकड़ा और शादी का विरोध करते हुए बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.थाने में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दोनों युवती युवक को अपना -अपना पति बता कर बैठी हुई थी. इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.