मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
20-Dec-2025 09:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: बिहार के अररिया स्थित फारबिसगंज में शिक्षकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के रहने के लिए तमाम तरह की व्यवस्था की गई थी। यहां प्रशिक्षण पाने वाले चार शिक्षकों ने हैंडवाश, बल्ब से लेकर बेडशीट तक चुरा लिया। शिक्षकों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, फारबिसगंज ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा हैं। जिन चार शिक्षकों को डायट सेंटर से चोरी करता हुआ पाया गया है उनमें मोहम्मद नुरूल इस्लाम, मोहम्मद मजहर आलम, मोहम्मद नियाज आलम और मोहम्मद तौकीर आलम शामिल हैं। इन चारों की डायट सेंटर में चोरी करने का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
फारबिसगंज डायट सेंटर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया कि ये सभी शिक्षक प्रथम दिन से ही संस्थान में प्रशिक्षणरत थे। प्रशिक्षण को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु भोजन के साथ साथ सभी प्रकार की सामाग्रियों, हेन्ड वॉश, बल्ब, बाल्टी, मग, मछरदानी, इत्यादि उपलब्ध कराई जाती हैं।
लेकिन इन चारों शिक्षकों द्वारा बल्ब, बैडशीट, चाय की कप, हेन्ड वॉश डिसपेंसर जैसी अति महत्वपूर्ण सामाग्रियों को चोरी करते हुए देखा गया है, जो संस्थान के CCTV कैमरा में कैद है एवं अतिरिक्त जाँच में कुछ सामग्रियाँ जो संस्थान की है इनके निजी वाहन एवं इनको आवंटित कमरों से भी बरामद किए गए हैं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फारबिसगंज, ने अनुरोध किया है कि सभी आरोपी शिक्षकों के खिलाफ अनुशानिक कार्रवाई किया जाय तथा इनके द्वारा संस्थान को पहुंचाई गई छति लगभग आठ हजार की राशि वसुल कर संस्थान के बैंक खाता में जमा कराया जाए।