ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे,...

बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी

Bihar News: बिहार के आरा में सोन नदी में बालू माफिया के गड्ढे में तीन बच्चे डूब गए, जिसमें 13 वर्षीय लाडो की मौत हो गई। दो बच्चे अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। परिजन और स्थानीय प्रशासन सकते में हैं।

01-Feb-2026 03:56 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के आरा में बालू माफिया की मनमानी ने एक घर का चिराग बुझा दिया। कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव के सामने पैंसठवा घाट के समीप सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। इस हादसे में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। 


मृतक की पहचान हरिपुर निवासी धीरज कुमार के 13 वर्षीय पुत्र लाडो के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो अन्य बच्चे शशि कुमार के 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और संजीव कुमार के 15 वर्षीय पुत्र गौरव अभी तक लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। 


जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे अपने मित्रों के साथ नदी में नहाने गए थे। बालू खनन से बने गड्ढे का अंदाजा न होने के कारण बच्चे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बच्चे डूब चुके थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी गई। 


पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि लापता दोनों बच्चों की खोजबीन जारी है। अंचलाधिकारी और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत और आवश्यक मदद देने की मांग की गई है।