ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Bihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल,...

Bihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिल

पूर्णिया के रुपौली निवासी अंश राज ने 487 अंक (97.4%) हासिल कर बिहार मैट्रिक में चौथा स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आकर किया शानदार प्रदर्शन।

29-Mar-2026 04:59 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया के रुपौली की रहने वाले अंश राज ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है। अंश राज ने पूर्णिया के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। अंश राज की मां टीचर और पिता एंबुलेंस टेक्नीशियन हैं। पूर्णिया जिला में प्रथम स्थान हासिल करने वाले अंश राज ने 487 अंक एवं 97.4% प्रतिशत अंक लाकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।


कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और सच्ची लगन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती । ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे मैट्रिक परीक्षा में स्टेट में चौथा स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया। वही जिला में प्रथम स्थान लाकर अपना दबदबा बनाया। जिस स्कूल में अंश की मां शिक्षिका हैं वही का वो छात्र भी है। इकलौते बेटे अंश राज की सफलता से मां काफी खुश हैं। अंश ने मैट्रिक की परीक्षा में 487 अंक प्राप्त कर स्टेट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अंश राज के पिता रेफरल अस्पताल रूपौली अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में एम्बुलेंस ई एम टी के पद पर कार्यरत हैं।


रूपौली प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय बैरिया के छात्र अंश राज ने बताया कि 23 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना से फोन आया था कि 26 मार्च को इंटरव्यू होना है। नीयत समय पर वो बिहार विद्यालय समित के पटना स्थित कार्यालय पहुंचा। बताया की सभी विषयों से प्रश्न इंटरव्यू में पूछा गया। अंग्रेजी के एक सवाल में थोड़ी सी उलझन हुई। साइंस और संस्कृत में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त हुआ। अंश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उसने इंजीनियर बनने का लक्ष्य रखा है। वह स्कूल के साथ ही दिशा ऑनलाइन क्लासेज से भी पढ़ाई की थी। बिहार में चौथा रैंक लाने वाले अंश राज को बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा हुआ है। घर और परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर मिलने पहुंचे लोग अंश राज के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।