ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / bihar / श्मशान में शव जलाने के लिए अब निजी एजेंसी, नगर निगम ने लोगों...

श्मशान में शव जलाने के लिए अब निजी एजेंसी, नगर निगम ने लोगों की मदद के लिए की पहल

28-Apr-2021 07:28 AM

PATNA : कोरोना महामारी के कारण हर दिन मरने वालों की तादाद बढ़ रही है। मौत के बाद संक्रमितों का अंतिम संस्कार करना भी एक बड़ी चुनौती है। पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी श्मशान घाटो पर अंतिम संस्कार करने के लिए एक और विकल्प नगर निगम ने उपलब्ध कराया है। निजी एजेंसी के माध्यम से अंतिम संस्कार को संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया हैं। 


भामाशाह फाउंडेशन द्वारा निगम क्षेत्र में मृतक के घर से लेकर शमशान घाट पर अंत्येष्टि के कार्य को सपन्न कराएगा। सभी छह अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अपने अंचल क्षेत्र में इस बात का प्रचार-प्रसार करेंगे। फाउंडेशन द्वारा मृतक के घर से शव वाहन के द्वारा मृतक को विद्युत शवदाहगृह में नाई, ब्राह्मण, डोम राजा, कफन, पीतांबरी, मद-मखाना, धूप, अगरबत्ती, चुक्का-कपटी एवं चंदन की लकड़ी आदि के साथ मात्र 1500 रुपये में अंतिम संस्कार का कार्य संपन्न कराया जाएगा। वहीं, अगर किसी को लकड़ी पर शव जलाना है तो 4900 रुपये में अंत्येष्टि पूरा कराया जाएगा। 


भामाशाह फाउंडेशन की ओर से हर अंचल में एक शव-वाहन चालक सहित 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यहां फाउंडेशन का एक प्रतिनिधि भी रहेगा। जिसका मोबाइल नंबर आम व्यक्ति के लिए उपलब्ध रहेगा। अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी फाउंडेशन को दीघा घाट, बांस घाट, गुलबी घाट एवं खाजेकला घाट पर समुचित जगह उपलब्ध कराएंगे।