Breakingजुर्मभोजपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, 3 दिन बाद गंगा नदी से बोरे में मिली लाश
भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने शव को बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका अपने मां-बाप की इकलौती बेटी थी।








