ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना

Anant Singh Wife Neelam Devi: बिहार में जेडीयू से निष्कासित अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उनका राज्य मंत्री का दर्जा भी समाप्त हो गया है।

Anant Singh Wife Neelam Devi
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh Wife Neelam Devi: बिहार में जेडीयू से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी पर एक और कार्रवाई की गई है। जेडीयू की अनुशंसा पर नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। इस फैसले के बाद उनसे राज्य मंत्री का दर्जा भी छिन गया है। नीलम देवी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को अनंत सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।




दरअसल, बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हाल ही में हुए चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था। उन्होंने नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज पार्टी समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बाद जेडीयू की ओर से अनंत सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।




जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी आदेश में अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की गई है। यह अनुशंसा संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत की गई है।



पार्टी से अनंत सिंह के साथ उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को निकालने के बाद अब एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। इस कार्रवाई को अनंत सिंह और उनकी पत्नी निलम देवी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता