ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

शातिर बदमाश राजेश भगत पटना से गिरफ्तार, 9 साल से था फरार; Top10 अपराधियों में है शामिल

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के टॉप-10 वांछित बदमाश राजेश भगत को बिहार एसटीएफ ने पटना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। वह 2017 के लूटपाट मामले में करीब 9 साल से फरार था और दिल्ली भागने की कोशिश में था।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के टॉप-10 वांछित बदमाश राजेश भगत को पटना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2017 में दर्ज लूटपाट के एक मामले में करीब नौ साल से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, राजेश भगत दिल्ली भागने की फिराक में था।



एसटीएफ को राजेश भगत के पटना रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए स्टेशन के समीप छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।



राजेश भगत मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के सनाथी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कुढ़नी थाना में वर्ष 2017 में लूटपाट का मामला दर्ज हुआ था। मामले में लंबे समय से फरार रहने के कारण उसे मुजफ्फरपुर जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था।



गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम राजेश भगत से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य बदमाशों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है। राजेश भगत की निशानदेही पर पुलिस की टीमें कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता